Video: नमो नमो शंकरा, शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड मांगने के लिए भगवान शिव की किया पूजा

dhawna

हाल ही में 18 फरवरी को पूरे भारत देश में महाशिवरात्रि के भव्य पूजा को मनाया गया था। जैसा कि हम सब जानते है इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करते हैं। वही इस शुभ अवसर पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और गब्बर नाम से प्रचलित शिखर धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने घर में ही महादेव जी की आस्था करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही इस वीडियो को शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

 

नमो नमो शंकरा भोलेनाथ शंकरा पर शिखर धवन का वीडियो हुआ वायरल

 

आपको बता दें कि इस वीडियो मैं महाशिवरात्रि के खास दिन में शिखर धवन ने महादेव की पूजा अर्चना में पूरी तरह से खो चुके थे। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह अपने सभी परिवार के साथ महादेव की पूजा पूरे आस्था और लगन से करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका वीडियो काफी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। शिखर धवन को धार्मिक संस्कृति से जुड़ा हुआ देख लोग काफी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि शिखर धवन महादेव जी के यज्ञ में बैठे हुए हैं और उनके साथ उनका परिवार भी बैठा हुआ है।

 

लंबे समय से दूर हैं भारतीय टीम से

आपको बता दें कि शिखर धवन वर्तमान समय में भारतीय टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला पिछले साल दिसंबर के महीने में बांग्लादेश टीम के खिलाफ खेला था। शिखर धवन ने भारत के लिए कई पारियां ऐसी के लिए जिसे आज भी लोगों को याद रहता है। भले ही शिखर धवन मैदान से दूर चल रहे हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह हमेशा छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर शिखर धवन किसी ना किसी गाने पर या फिर किसी चुटकुले पर वीडियो बनाते हुए पोस्ट करते रहते हैं और लोग भी इनकी वीडियो को बेहद पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top