IPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम में हुई पोलार्ड से भी खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, अकेले ही जीता देगा छठवीं बार IPL की ट्रॉफी

जैसा कि हम सब जान रहे हैं किरण पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या जो आई पी एल 2021 सीजन तक मुंबई इंडियंस टीम के लिए दिल और जान माने जाते थे अब वह गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस टीम की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आ रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसे खिलाड़ी की मुंबई इंडियंस टीम में एंट्री हो रही है जो अकेले ही पूरे टीम को खदेड़ कर रख सकता है। इस खिलाड़ी के आ जाने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल 2023 का ट्रॉफी छठवीं बार उठाने में कोई मुश्किल नहीं होने वाला है। यह खिलाड़ी इतना खूंखार खिलाड़ी है कि अकेले ही केरन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की कमी को पूरा कर सकता है। वही इस खिलाड़ी के आ जाने से अब मुंबई इंडियंस टीम छठवीं बार भी आईपीएल ट्रॉफी उठाने में कोई शिकस्त नहीं रहेगी।

IPL 2022: खुद की गलतियों से परेशान Mumbai Indians, अब कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ?

मुंबई इंडियंस टीम में हुई पोलार्ड से भी खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम ने आई पी एल 2023 सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम में खरीदा हुआ है। वही इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन इस साल आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। आपको बता दें कि कैमरन ग्रीन बेहद विस्फोटक बल्लेबाजी और अपने खतरनाक तेज गेंदबाजी से जाने जाते हैं। वही इसके अलावा साल 2022 सितंबर के महीने में जब ऑस्ट्रेलिया टीम तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी तो उस समय कैमरन ग्रीन ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी का नजारा दिखा कर सभी को हैरान कर दिया था। यही कारण है कि कैमरन ग्रीन अकेले दम पर मुंबई इंडियंस टीम को इस साल का चैंपियन बनाने में अपना योगदान निभाएंगे।

Mumbai Indians crash out of race for IPL 2022 playoffs after 8th defeat in  a row - IPL 2022 प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई Mumbai Indians, इन 3 पॉइंट  में

मुंबई इंडियंस को जीता देंगे छट्वी बार आईपीएल का ट्रॉफी

आपको बता दें कि कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ मोहाली में खेले गए साल (2022) 20 सितंबर को पहले टी-20 मैच में मात्र 30 गेंदों में 61 रन की खतरनाक पारी खेल दी थी। इस पारी में कैमरन ग्रीन के बल्ले से 8 चौके और चार बड़े छक्के भी निकले थे। वही इसके अलावा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया था। फिर इसके बाद 25 सितंबर को हैदराबाद में खेले गए तीसरे T20 मैच में एक बार फिर से कैमरन ग्रीन ने अपने बल्ले से आग उगलते हुए 21 गेंदों में 52 रन की लाजवाब पारी खेली थी। वही आपको बता दे की भारतीय पिचों पर कैमरन ग्रीन का खतरनाक रूप हमेशा से देखा गया है, यही कारण है कि इस साल होने वाले आईपीएल के 16 सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खतरनाक पारी खेलेंगे और छठवीं बार आईपीएल का चैंपियन भी बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top