Prithvi Shaw: महिला से छेड़छाड़ के मामले में पृथ्वी शॉ को लेकर आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय टीम से काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं बेहतरीन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। इसके पीछे का इनके बल्लेबाजी के प्रदर्शन नहीं बल्कि इनके साथ हुई महिला से छेड़छाड़ के मामले में काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इसी बीच पृथ्वी शॉ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय अदालत को बताया कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल का यह आरोप बिलकुल झूठा और निराधार था, कि भारतीय क्रिकेट पृथ्वी शॉ ने मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ करी थी। आपको बता दें की जांच अधिकारी आई ओ सोमवार के दिन इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं और मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए और इस संबंध में रिपोर्ट सामने पेश करी जाएगी।

महिला से छेड़छाड़ के मामले में पृथ्वी शॉ के ऊपर हुआ बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि पुलिस रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने अदालत से यह मांग किया है कि उन्हें कथित विवाद का वीडियो फुटेज पेश करने की अनुमति दी जाए। जिस वीडियो को सपना गिल के दोस्त ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया था। जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हुआ था। यानी कि गिल के वकील ने पब के बाहर हुए लड़ाई झगड़े की सीसीटीवी फुटेज की मांग करी है। वहीं अदालत ने पुलिस को पूरी घटना का फोटो अपने को कहा और मामले की सुनवाई 28 जून के दिन करी जाएगी।

 

महिला के प्राइवेट पार्ट पर कमेंट करने पर दर्ज कराई थी केस

आपको बता दें कि पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि सपना गिल ने अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत के साथ पृथ्वी शॉ के ऊपर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव के खिलाफ केस दर्ज करी जाए जिसमें। आईपीसी की धारा 354 किसी महिला का सिल भंग करने के इरादे से उस पर हमला आपराधिक बल का प्रयोग किया गया हो। धारा 509 किसी महिला को शील भंग करने की इरादे से गंदे शब्द या फिर गंदे इशारा करने का प्रयोग किया गया हो। इसके अलावा धारा 324 भी लगाया गया था जिसमें जानबूझकर हथियारों यहां अन्य तरीके से चोट पहुंचाने की कोशिश करी गई हो। इन सभी मामलों में सपना गिल ने पृथ्वी के ऊपर केस दर्ज कराया था। आपको बता दें कि सपना गिल का आरोप था कि पृथ्वी के दोस्त आशीष ने उनके ऊपर बल्ले से हमला करने की कोशिश करी थी। इसके अलावा उनके दोस्त पृथ्वी शा ने छेड़छाड़ करने की कोशिश भी करी थी इसी कारण से उन्होंने इनके ऊपर केस दर्ज कराया।

 

पुलिस ने पृथ्वी शॉ को बताया निर्दोष

 

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ के ऊपर लगाए गए इन सभी आपराधिक दंड पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि। जो भी कुछ घटना हुई थी उनमें पृथ्वी सो गलत नहीं है। उन्होंने कहा है कि सपना गिल को किसी भी गलत तरीके से पृथ्वी शॉ ने नहीं छुआ था। और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद यह पता चला था कि इनफ्लुएंसर सपना गिल हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा कर रही थी। जिसके बाद पृथ्वी शॉ के ऊपर हमला होता है और उनका वीडियो भी लोग बनाने लगते हैं। जिस पर उन्होंने वीडियो मना करते हुए मोबाइल छीना था और हाथ पकड़ा था। रिपोर्ट में यह बताया गया कि पुलिस ने खुलासा किया है कि जो भी सपना गिल में अधिकारिक बयान दर्ज किए हैं उसमें से कोई भी घटना ऐसा हुआ ही नहीं है। वही पुलिस के जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस और उनके अन्य दोस्त के खिलाफ सारे आरोप झूठे और निराधार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top