MS Dhoni : 41 के उम्र में धोनी ने रच दिया इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने 5वे भारतीय बल्लेबाज

dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग का सोलवा सीजन के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास रहा। वही जैसा कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है एम एस धोनी इस आईपीएल सीजन के बाद हमेशा के लिए रिटायरमेंट ले लेंगे। यही कारण है कि सभी फैंस महेंद्र सिंह धोनी को इस सीजन में सीएसके के सभी मैचों में उन्हें बल्लेबाजी करता हुआ देखना चाहते हैं। वहीं इसी बीच लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेले गए छठे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो गेंदों में 2 छक्के लगाकर एक बड़ा कारनामा अपने नाम दर्ज करवाया है।

41 की उम्र में भी धोनी ने रच दिया इतिहास

माइक हसी

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल के छठे मुकाबले में खेले गए चेन्नई के चेपक स्टेडियम में यह नजारा देखने को करीब 4 साल के बाद मिला जोकि काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में भी चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंत के समय में आकर केवल 3 गेंद में खेली लेकिन इन तीन गेंदों में धोनी के बल्ले से लगातार दो खतरनाक छक्के देखने को मिले। धोनी ने 3 गेंदों में 12 रन की विस्फोटक पारी खेली वहीं इसी दौरान धोनी ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी ने अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है। वही आपको बता दे कि ऐसा कारनामा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं आईपीएल में 5000 का आंकड़ा छूने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने।

Gaikwad, Conway, Ali drive Dhoni's CSK to 12 runs victory over LSG in TATA  IPL 2023 | Mint

एमएस धोनी से पहले इन खिलाड़ियों ने किया है ये कारनामा

आपको बता देंगे महेंद्र सिंह धोनी ने 236 मैचों में खेलते हुए 208 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5000 आंकड़े को छूने की उपलब्धि हासिल करी है। लेकिन इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने इस कारनामे को करके दिखाया हुआ है जिनमें से सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है उसके बाद शिखर धवन ,डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के इतिहास में 5000 आंकड़े को पार किया हुआ है।

MS Dhoni's warning for CSK bowlers: Stop bowling no-balls and wides or play  under new captain - India Today

ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कन्वे ने मचाया तहलका

चेन्नई और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की खूब पिटाई करी। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कन्वे के बीच शतकीय साझेदारी देखने को मिली। ऋतुराज गायकवाड ने 37 गेंदों में 57 रन की विस्फोटक पारी खेली इस दौरान 3 चौके और चार बड़े छक्के भी लगाएं। वही डेवोन कन्वे ने 29 गेंदों में 47 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिनमें 5 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। इन दोनों बल्लेबाजों के बेहतरीन पारी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन स्कोरबोर्ड पर जड़ दिया था। वही इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को चेन्नई ने 12 रनों से हरा के इस सीजन में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।

IPL 2022: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे ने CSK की गलतियों को स्वीकारा सरेआम  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top