IPL के इतिहास मैं कौन है सबसे बेस्ट कप्तान रोहित, गंभीर या एमएस धोनी आइए जानते हैं इनके आंकड़ों के बारे में

ipl

IPL 2023 की शुरुआत काफी नजदीक आ चुकी है जिसके कारण सभी फैंस मैं उत्साह और भी बढ़ गया है । आईपीएल मिनी की शुरुआत दिसंबर के महीने में किया जाएगा जो कि भारत की कोच्चि शहर में होगा। ऑक्शन के बाद आईपीएल की सभी टीम में यह पता चल जाएगा कौन सा खिलाड़ी किस में खेलेगा।

IPL 2008 में आयोजित किया गया था जो कि इस समय की विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बन गई है जिसे दुनिया के हर एक कोने से लोग पसंद करते हैं । आईपीएल के लीग में कौन है सबसे बेस्ट कप्तान आइए जानते हैं उनके बारे में।

1 महेंद्र सिंह धोनी

शायद ही कोई ऐसा होगा जो महेंद्र सिंह धोनी को नहीं जानता होगा केवल भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में धोनी के चाहने वाले लोग हैं। जब-जब क्रिकेट का नाम लिया जाएगा तो सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम आएगा। एम एस धोनी ने साल 2008 में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान बने थे, और तब से लेकर अभी तक वह चेन्नई के लिए ही कप्तानी करते आ रहे हैं। धोनी ने अपने कप्तानी के जरिए चेन्नई को 4 बार आईपीएल का खिताब जिताया है । और आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल मैच खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग है।

रिकॉर्ड के आंकड़े देखे जाएं तो महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे 210 मैचों में अपने कप्तानी के जरिए 123 मैच चेन्नई को जीत दिलाई हैं। धोनी के जीत का प्रतिशत 58. 85 का आईपीएल में रहा है। इस साल सुनने में खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल है।

2 रोहित शर्मा

रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में अपने कप्तानी के जरिए एक इतिहास रचा है। रोहित शर्मा उस समय कप्तान बने थे जब रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मुंबई के टीम में शामिल थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी के जरिए मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब जीताया है और अपने नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है ।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 143 मैच में अपने कप्तानी के जरिए टोटल 79 मैच में मुंबई को जीत दिलाई है। और इनकी जीत के प्रतिशत की बात किया जाए तो 56.64 का है . जो कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे सबसे सफल कप्तान है आईपीएल के।

3 गौतम गंभीर

आईपीएल की कप्तानी में सफलता की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे जो सबसे बेहतर कप्तान हैं वह गौतम गंभीर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए टीम में कप्तानी की जिम्मेदारी काफी अच्छी तरीके से गंभीर ने निभाई है। और कोलकाता को दो बार आईपीएल का खिताब जिताने में सफल रहे। गौतम गंभीर ने 129 मैचों में कोलकाता के लिए कप्तानी की है जिसमें से उन्होंने पूरे 71 मैच में कप्तानी करते हुए जीत दिलाई है। गौतम गंभीर के सफलता के प्रतिशत की बात किया जाए तो 55 .42 के प्रतिशत से है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top