पंत को लेकर आई बुरी खबर, जानिए क्या है हालत

शुक्रवार यानी कि आज सुबह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय टीम के युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक

शुक्रवार यानी कि आज सुबह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय टीम के युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। ऋषभ पंत के साथ यह घटना तब हुई जब हुआ दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे थे। इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई है,जिसके बाद उन्हें रूडकी की सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

भारतीय युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ हुई यह घटना दिल्ली देहरादून हाईवे की बताई जा रही है। आपको बता दें कि, वें सुबह दिल्ली से उत्तराखंड अपने घर जा रहे थें, लेकिन जब वें रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल तक पहुंचे थे कि तभी उस दौरान उनकी नींद की झपकी लग गई जिसके कारण वह कार से अपना कंट्रोल खो बैठे और इस वजह से उनकी कार आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इसके बाद उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई और पुरी कार धुआधुआं हो गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। और इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। दुघर्टना के दौरान उनकी कार पूरी तरह से आग से जल गई।

कैसी हैं ऋषभ पंत की हालत

ऋषभ पंत की कार दुर्घटना का मुख्य कारण उनकी झपकी लगना बताया जा रहा है।डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top