चेन्नई सुपर किंग्स के फैंसों के लिए बुरी खबर,13.25 करोड़ में बिका यह खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर, ECB ने फोन करके, किया मना

dhoni

वर्तमान समय में दुनिया के अंतर्गत बहुत से टूर्नामेंट खेले जाते हैं, लेकिन सर्वाधिक संख्या में लोग आईपीएल को पसंद करते हैं। 2023 आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन समाप्त हुआ। जहां पर पाकिस्तान के स्टेडियम में रनों का पहाड़ लगाने वाले इंग्लैंड के हैरी ब्रुक के ऊपर खूब धन वर्षा हुई है। इस ऑक्शन के दौरान सनराइज हैदराबाद ने इनको 13.25 करोड़ की मोटी रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था।

ऑरेंज आर्मी से जुड़े हुए हैं हैरी ब्रुक

इंग्लिश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक पिछले कुछ समय से अपने शानदार खेल के लिए चर्चा में हैं। खिलाड़ी ने बीते महीनों में शानदार खेल दिखाया है, खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद यानी कि ऑरेंज आर्मी ने अपने साथ जोड़ लिया है।

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है, जबकि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। हैरी ब्रुक जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स का हिस्सा तो है, लेकिन अगले साल वो इस टीम में नहीं खेल पाएंगे।

हैरी ब्रुक नहीं होंगे इस लीग का हिस्सा

पिछले दिनों इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन दिखाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर मैच विनर बने। जिसके बाद इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ी की सेहत के लिए निर्देश तक जारी किए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ECB) ने इनको चोट और थकान से बचाने के लिए साउथ अफ्रीका T20 लीग से बाहर होने के लिए कहा है।

CSK के काशी विश्वनाथन ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ( kashi vishwanath) ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा कि,

“इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रुक के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमें फोन करके दी और इस बारे में बताया कि वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। बोर्ड द्वारा खिलाड़ी के हित में किए गए इस फैसले को लेकर हम सहमत हैं। हमारी कोशिश होगी की टीम के साथ उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को जोड़ा जाए”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top