क्या अब दिनेश कार्तिक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट, चेतन शर्मा ने बताया क्यों नहीं दिया गया दिनेश कार्तिक को टी20 टीम में मौका

दिनेश कार्तिक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट

टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का चयन हो चुका है। इस स्क्वाड में टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा संघ विराट कोहली को आराम दिया गया है। वही केएल राहुल और कार्तिक का मौका नहीं दिया गया है। कुछ क्रिकेटर एक्सपर्ट का मानना है कि दिनेश कार्तिक का करियर यहीं तक सीमित था। इस सवाल पर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने बयान को जारी किए हैं।

चेतन शर्मा ने बताया क्यों नही दिया कार्तिक को मौका

दिनेश कार्तिक के करियर पर बोलते हुए चेतन शर्मा ने कहा,

‘ऐसा नहीं है। (दिनेश कार्तिक को नजरअंदाज कर आगे देखते हुए) विश्व कप अभी खत्म होगा। यह वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर फैसला किया गया है। हम इस पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। हम योजना बना रहे हैं कि उचित समय पर किसे आराम दिया जाए। और दिनेश कार्तिक जिस तरह से वह टीम में आएं हैं और जैसा उसने प्रदर्शन किया है। वह चयनकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।’

चेतन शर्मा ने आगे कहा कि

‘ये सिर्फ इसलिए है, क्योंकि विश्व कप के तुरंत बाद हमारे सामने कुछ टी20 मैच हैं, हमने खिलाड़ियों के एक अतिरिक्त सेट को आजमाने के बारे में सोचा। नहीं तो उसके लिए (दिनेश कार्तिक) दरवाजे खुले हैं। वह एक शानदार खिलाड़ी है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।’

विराट रोहित संग इन खिलाड़ी को मिला आराम

इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 T20 सीरीज खेली जाएंगी। इसमें भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को चुना गया है, वहीं उप कप्तान के रूप में ऋषभ पंत को। इसी के साथ केएल राहुल और दिनेश कार्तिक को बाहर निकाल दिया गया है। आपको बता दें टीम इंडिया के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक की वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top