अनंत अम्बानी के शादी में जम के नाचे धोनी साक्षी, डांडिया में ब्रॉवो ने लगाया देशी तड़का – वीडियो

DHONI

देश और विदेश दोनों ही मशहूर हस्तियों का जमावड़ा इस समय गुजरात के जामनगर में लगा हुआ है। यह कार्यक्रम देश के अरबपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के उत्सव में शामिल है। फ़िलहाल अनंत और राधिका की शादी से पहले जामनगर में प्री-वेडिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें देश के सभी पॉपुलर न सिर्फ फिल्मी सितारे बल्कि क्रिकेट सितारे भी शामिल होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ी जामनगर पहुंचे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के इस अवसर पर शोभा बढ़ाने के लिए सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, ईशान किशन, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ी जामनगर पहुंचे हैं।

फैन्स ने धोनी की फैशन चॉइस की खूब तारीफ की

आपको बता दें कि प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के शुरुआती दिन धोनी को अपनी पत्नी साक्षी के साथ आकर्षक काले रंग का पहनावा पहने देखा गया था। धोनी ने सफेद शर्ट के ऊपर चिकना काला ब्लेज़र पहन रखा था, इस मौके पर फैन्स ने धोनी की फैशन चॉइस की खूब तारीफ की

आकाश अंबानी विडियो में धोनी को डांडिया टिप्स देते नजर आए

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में भी वह अपनी पत्नी साक्षी और डीजे ब्रावो के साथ डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं. आकाश अंबानी विडियो में सीएसके के कप्तान को डांडिया टिप्स देते नजर आए। धोनी की ये क्लिप्स इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही हैं।

आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की तैयारी शुरू

चेन्नई इसी महीने ही 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपनी आईपीएल 2024 का अभियान आरम्भ करेगी । आईपीएल 2024 के लिए सीएसके की तैयारी शुरू हो गई है, तेज गेंदबाज दीपक चाहर सहित केवल कुछ ही खिलाड़ी वर्तमान में शिविर में भाग ले रहे हैं। उम्मीद है कि कप्तान धोनी जल्द ही कैंप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top