टीम इंडिया दे रही है धोखा, रणजी में उतारा गुस्सा मैदान पर मचाये तूफान 379 रन ठोक पृथ्वी ने रचा इतिहास

379 रन ठोक पृथ्वी ने रचा इतिहास

वर्तमान समय में भारत के अंदर रणजी नामक ट्रॉफी खेली जा रही है। यह ट्रॉफी आईपीएल की तरह रोमांचक साबित होती है। इस टूर्नामेंट के अंतर्गत बहुत से खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत मुंबई और असम के बीच मुकाबला खेला गया। पृथ्वी शाॅ मुंबई के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं इस दौरान इन्होंने शानदार तिहरा शतक जड़ दिया है।

इस पारी के दौरान इन्होंने एक भी मैदान का कोना नहीं छोड़ा, जहां पर इन्होंने बाउंड्री नहीं लगाया हो। आइए जाने पृथ्वी शॉ के इस धमाकेदार पारी को।

तिहरा शतक लगाकर सोशल मीडिया पर छाए पृथ्वी शॉ

मुंबई टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत शानदार प्रदर्शन करके दिखाएं हैं। इनके इस पारी के बदौलत मुंबई टीम ने एक विशाल स्कोर, असम के सामने खड़ा किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 240 रन बनाए थे, तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पृथ्वी ने तिहरा शतक जड़कर तहलका मचा दिए। असम के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी ने 379 रनों की शानदार पारी खेली है।

पृथ्वी शॉ ने तोड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी का महान रिकॉर्ड

इस पारी को खेलने के बाद शॉ, फर्स्ट क्लास और रणजी के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उन्होंने 1991 में मुंबई के लिए हैदराबाद के खिलाफ 377 रनों का स्कोर बनाया था।

जानिए कौन खिलाड़ी रणजी के अंदर ठोका है 400 रन

इसे किस बात आपको बता दें फर्स्ट क्लास और रणजी इतिहास में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड एक बार ही बना है और यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र की बीवी निम्बालकर ने बनाया था। इस पारी को खेलने के बाद पृथ्वी शॉ के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे। कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top