इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर करेंगे पैसों की बारिश बन सकता है लखनऊ सुपरजाइंट्स का नया कप्तान।

लखनऊ सुपरजाइंट्स

बस कुछ घंटों के बाद आईपीएल में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। यह आयोजन कोच्चि में किया जाएगा। वही आपको बता दें आईपीएल 2023 सीजन के लिए कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इतना ही नहीं अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खिलाड़ी फ्रेंचाइजीयो के भी नजर में गड़े हुए हैं। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करने जा रहे हैं, जिनसे कप्तानी छीन कर उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बावजूद भी इन्हें शामिल करने के लिए कई टीमों में घमासान मचता नजर आ रहा है। वर्तमान समय में लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम इस खिलाड़ी को आईपीएल 2023 सीजन के लिए करोड़ों की रकम देकर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

लखनऊ में शामिल हो सकते हैं मयंक अग्रवाल

इस लेख के जरिए हम मयंक अग्रवाल के बारे में जानेंगे। जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल से लेकर टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन दिखाएं हैं। इस साल पंजाब टीम ने इन्हें रिलीज कर दिया है। यही वजह है कि अब दूसरी फ्रेंचाइजी की नजर मयंक अग्रवाल पर है। इस खिलाड़ी के अंदर अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके मैच जिताने की पूरी क्षमता है। यही वजह है कि गौतम गंभीर इस वक्त कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है।

जानिए किस कारण किया गया रिलीज

आई पी एल 2023 सीजन से पहले पंजाब इलेवन किंग्स ने मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है, क्योंकि उनका प्राइस 14 करोड़ था। हालांकि फ़्रेंचाइज़ी के नजरों में यह था कि किसी ऑलराउंडर के लिए यह कीमत पूरी तरह से सही है लेकिन बल्लेबाज पर इतनी खर्च करना बेवकूफी है।

इसके अलावा पिछले साल मयंक अग्रवाल ना ही तो कप्तानी में और ना ही बल्लेबाजी में चले। जिस वजह से फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लिया। यही वजह है कि इस साल आईपीएल 2023 में मयंक एक नए फ्रेंचाइजी के साथ नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top