एक मैच के परफॉर्मेंस से बवाल मचाये अर्जुन तेंदुलकर, आईपीएल में ये टीम में मचाएंगे धमाल

अर्जुन तेंदुलकर

वर्तमान समय में दुनिया भर में बहुत सी ट्रॉफी खेली जा रही हैं। उन्हीं में से एक भारत में रणजी ट्रॉफी जारी हैं। रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इस दौरान यह शतकीय पारी खेलने में सफल होते हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी खूब चर्चाएं की जा रही हैं। लेकिन हाल ही में यह गेंद से शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने गेंद से दिखाया शानदार प्रदर्शन

वर्तमान समय में अर्जुन तेंदुलकर बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी और बाकी के घरेलू टूर्नामेंट में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था। रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत इन्होंने डेब्यू मुकाबले में 120 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। इनके इस पारी की बदौलत उनकी टीम 547 रनों के लक्ष्य को छु पाती हैं। इस मुकाबले में इन्होंने 3 अहम विकेट भी चटकाते हैं।

आई पी एल 2023 में करेंगे डेब्यू

शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर गदगद कर दिया है। अब से पहले यह आईपीएल में नहीं खेले थे, लेकिन इनके परफॉर्मेंस को देखकर अब लग रहा है कि 2023 के आईपीएल में यह मुंबई इंडियंस की टीम में डेब्यू करेंगे।

पिछले 2 साल से अर्जुन को स्क्वाड में रखा जाता रहा है, लेकिन अब तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं, हो सकता है उन पर सेलिब्रिटी किड होने का दावा हो, लेकिन अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से अपने डेब्यू की ओर कदम बढ़ा दिया है।

डेब्यू मैच में ही अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया ये रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर रणजी ट्रॉफी में ऐसे पहले खिलाड़ी बन चुके हैं जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में सेंचुरी के साथ- साथ तीन विकेट हासिल की है। अपने बेटे के प्रदर्शन पर सचिन तेंदुलकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि,

“मैंने ही उसे शतक जमाने को कहा था। उसे क्रिकेट से प्यार करने देना चाहिए। उसे मौका मिलना चाहिए। मैंने कभी अपने पेरेंट्स से प्रेशर नहीं झेला तो ऐसे में उसे भी दबाव में रखना सही नहीं होगा जो मेरे साथ नहीं हुआ वह मैं अपने बेटे के साथ भी नहीं करना चाहता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top