T20 अंतर्राष्ट्रीय के इतिहास में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों के नाम

T20 अंतर्राष्ट्रीय के इतिहास में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों के नाम

10. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैं 1043 रन बनाया है। इस लिस्ट में इनका नाम दसवें स्थान पर शामिल है।

9. युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में कुल 1177 रन बनाने का काम किया है।

8. हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय में 1226 रन बनाए हैं।

7. सुरेश रैना

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 1605 रन बनाया है।

6. एमएस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1617 रन बनाया है।

 

5. सूर्य कुमार यादव

भारतीय टीम के मिस्टर 360 कहे जाने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने अभी तक भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय में 1625 रन बनाया है। इस लिस्ट में सूर्या का नाम नंबर पांचवें स्थान पर शामिल है।

4. शिखर धवन

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और गब्बर नाम से मशहूर शिखर धवन ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1759 रन बनाने का काम किया है।

3. केएल राहुल

भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अभी तक भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2265 रन बनाने का बेहतरीन काम किया है। इस लिस्ट में लोकेश राहुल का नाम टॉप 3 में आता है।

2. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक 3853 रन बनाया है। इसी कारण से रोहित शर्मा का नाम नंबर दो स्थान पर मौजूद हैं।

1. विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में नंबर 1 स्थान पर शामिल है। विराट कोहली ने भारत के लिए T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक कुल 4008 रन बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top