IPL 2023 : नीता अंबानी ने दिखाई चलाकी किरन पोलार्ड के स्थान पर इन तीन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका

mi

आई पी एल 2023 सीजन को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू हो चुकी है। आईपीएल का मीनिंग ऑक्शन 23 दिसंबर कोच्ची में किया जाएगा। इस दौरान सभी टीमों के द्वारा बहुत से खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। आपको बता दें किरण पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। अब किरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे।

किरन पोलार्ड के बाहर होने पर टीम को एक नया आलराउंडर की खोज है। जिसके लिए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम इन तीन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है, जो आने वाले सीजन में मुंबई के लिए पोलार्ड की तरह प्रदर्शन कर सकते हैं।

1:- सिकंदर रजा

आपको बता दें सिकंदर रजा पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ी हैं। रजा को मुंबई इंडियंस अपने टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगी। इस बार सिकंदर रजा का प्रदर्शन बेहद शानदार साबित हो रहा है। उन्होंने पिछले दिनों आयोजित हुए टी-20 विश्वकप में भी 216 रन बनाए थे साथ ही 6.5 की इकोनॉमी से रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। वें मुंबई के लिए पोलार्ड का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2:- सैम करन

सैम करन मुंबई इंडियंस के लिए किरन पोलार्ड का एक परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं क्योंकि सैम करन भी पोलार्ड की तरह अंतिम ओवरों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं।

सैम करन इस साल बेहतरीन फॉर्म में है जिसका उदाहरण हमें T20 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला था। जहां उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला था। इसलिए मुंबई इंडियंस सैम करन को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

3:- शाकिब अल हसन

किरन पोलार्ड के बाहर होने पर शाकिब अल हसन उनके स्थान पर एक अच्छे दावेदार माने जा सकते हैं। शाकिब अल हसन गेंद और बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन दिखाते हैं। वर्तमान समय में बांग्लादेश का वनडे मुकाबला टीम इंडिया से जारी है। इस दौरान पहले वनडे मैच में शाकिब अल हसन 5 विकेट चटकाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top