Ind Vs Ban : टेस्ट के पहले दिन ही बने 10 अनोखे रिकॉर्ड, दो विकेट लेकर जयदेव उनादकट ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

ind vs ban

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का, आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला बांग्लादेश के ढाका से लाइव है। इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय करती है। ऐसे में टीम इंडिया को गेंदबाजी करने का न्योता मिला।

खराब रोशनी के कारण रोका गया मैच

जवाब में बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम के दोनों बल्लेबाज शुरुआत से ही मुश्किल ने नजर आए। जहां शुभमन लकी रहे। वहीं के एल राहुल ने भी ठीक समय ने रिव्यू लेकर अपना विकेट बचा लिया।

खराब रोशनी के चलते मैच करीब 8 ओवर पहले रोक दिया गया। खेल रोक जाने से पहले के एल राहुल (3*) और शुभमन गिल (14*) नॉट आउट है। भारत का स्कोर 19/0 है। भारत अभी भी बांग्लादेश से 208 रन पीछे हैं।

आज के इस पारी में बने कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

1:- करियर के पहले और दूसरे टेस्ट के बीच सबसे ज्यादा टेस्ट छूटे

118 – जयदेव उनादकट (2010-22)
96 – लेस जैक्सन
79 – कीथ एंड्रयू
78 – ब्रैड हॉग (1996-03)
78 – रयान साइडबॉटम

2:- जयदेव उनादकट ने आज 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के प्लेइंग इलेवन में वापसी की हैं।

3:- दो टेस्ट के बीच भारतीयों द्वारा सबसे लंबा अंतर:

12 वर्ष 129 दिन: एल अमरनाथ (1934-46)
12y 2दिन: जे उनादकट (2010-22)
9 वर्ष 357 दिन: डी हिंडलेकर (1936-46)
9y 336 दिन: एस मुश्ताक अली (1936-46)
9 साल 329 दिन: सीएस नायडू (1936-46)
9y 308 दिन: वी मर्चेंट (1936-46)

जयदेव के अलावा बाकी क्रिकेटर के दो टेस्ट के बीच ये अंतर वर्ल्ड वार दो के दौरान हैं।

4:- पिछली 10 टेस्ट पारियों में, यह पहली बार है जब मोमिनुल हक ने दो अंकों में रन बनाए हैं।

5:- टेस्ट मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मेडन ओवर :-
1576 – अनिल कुंबले
1096 – बिशन सिंह बेदी
1060 – कपिल देव
871 – हरभजन सिंह
800* – रविचंद्रन अश्विन
777 – वीनू मांकड़

रविचंद्रन अश्विन ने आज टेस्ट क्रिकेट में अपना 800वां मेडन ओवर फेंका।

6:- जयदेव उनादकट ने आज अपना मेडन टेस्ट विकेट हासिल किया।

7:- आज रविचंद्रन अश्विन ने अपना 24वां चार विकेट हॉल लिया।

8:- भारत के लिए सबसे अधिक लगातार टेस्ट में पहले बल्लेबाजी:
12 : 2021-22 में
7 : 1961-62 में

इस टेस्ट से पहले, भारत ने आखिरी बार अगस्त 2021 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले फील्डिंग की थी।

9:- बांग्लादेश ने आज महज 14 रन के अंदर अपने आखिरी 5 विकेट गवांए।

10:- मोमिनुल हक ने आज 13 पारियों बाद अपना अर्धशतक लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top