Ind Vs Aus : भारत और आस्ट्रेलिया के मुकाबले में बने कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड ‌ ऋचा घोष ने किया कमाल तो एलिस पेरी ने रचा इतिहास

वर्तमान समय में भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच T20 मुकाबला जारी है। इन दोनों टीमों के बीच 5 T20 मैच खेलने थे, जिसका चौथा मुकाबला कल खेला गया‌। यह मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ। आइए जानते हैं कल के मुकाबले में कौन-कौन से 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने।

1:- एलिस पेरी ने इस सीरीज में लगता दो अर्धशतक लगा लिए है।

2:- टीमों का सात बार 170+ का स्कोर किसी भी महिला टी20ई श्रृंखला के लिए सबसे अधिक है। यह मल्टी-टीम इवेंट्स को शामिल करने के बाद भी है। आज के मैच के बाद ऐसा ही हुआ।

3:- बिना अर्धशतक के सर्वाधिक महिला टी20ई स्कोर:

181/5 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, आज
176/6 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2022
172/6 – वानुअतु बनाम फिजी, 2022
172/5 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
170/3 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 2019

4:- 18 वर्षीय शैफाली वर्मा 50 टी20आई में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं।

5:- एलिसा हैली टी20ई क्रिकेट (पुरुष/महिला) में रिटायर्ड हर्ट होने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बनीं।

6:- ऋचा घोष ने आज ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 210.52 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। किसी भी भारतीय ने कभी भी महिला टी20ई पारी में इस स्ट्राइक रेट से इससे अधिक रन नहीं बनाए हैं।

7:- महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक टीम के खिलाफ गैर सलामी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन

716* – हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया
704 – मेग लैनिंग बनाम इंग्लैंड
698 – एमी सैटरथवेट बनाम ऑस्ट्रेलिया
512 – बिस्माह मारूफ़ बनाम श्रीलंका

8:- आज एलिस पेरी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में फास्टेस्ट अर्धशतक लगाया। आज उन्होंने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

9:- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक टी20 मैचों में अपनी टीम की अगुआई करने वाले खिलाड़ी :-
24 – शार्लेट एडवर्ड्स
17* – हरमनप्रीत कौर
16 – सूजी बेट्स
15 – एमी वाटकिंस
13 – एमएस धोनी
13 – हीदर नाइट

10:- महिला टी20ई में भारत के खिलाफ विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक रन :-

278* – एलिसा हैली
262 – सारा टेलर
206 – एमी जोन्स
141 – लिजेल ली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top