रोहित शर्मा ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, मगर उनके लिए बनी सबसे शर्मनाक बात

rohit

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा वर्तमान समय में चोटिल के कारण बांग्लादेश दौरे से भारत आ गए हैं। वही आपको बता दें इनकी गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। इस वर्ष रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा जैसा कि पहले था। वर्तमान समय में रोहित शर्मा रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। आपको एक बात बता दे रोहित शर्मा 2013 से हर साल एक शतक अवश्य जड़ते थे। लेकिन साल 2022 में वह यह कारनामा नहीं दोहरा पाए हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

चोट से परेशान है रोहित

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ष चोट से काफी ज्यादा परेशान दिखाई दिए। हालांकि वर्तमान समय में वह चोटिल होने के कारण ही बांग्लादेश दौरे से बाहर है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में भी वह फिट ना होने की वजह से बाहर हुए थे। इन दिनों उनका बल्ला पूर्ण रूप से शांत नजर आ रहा है।

इस साल नहीं जड़ पाए शतक

भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से साल 2022 का अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। साल 2013 से 2021 तक रोहित ने हर साल शतक लगाए हैं। लेकिन इस साल उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है‌। इससे पिछले 9 साल से उनका शतक लगाने का सिलसिला भी टूट गया है।

आक्रामक पारी खेलने में माहिर

हालांकि वर्तमान समय में बल्ले से रन नहीं निकल रहा है, लेकिन रोहित शर्मा को विस्फोटक बल्लेबाज़ी करने का का दर्जा दिया गया है। इन्होंने वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए अब तक 235 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9454 रन बनाए हैं। 9454 रनों में इन्होंने 29 शतक जड़े हैं। वही आपको याद दिला दें 2019 के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 5 शतक लगाए थे। अब फैंसो द्वारा यही उम्मीद जताई जा रही है कि 2023 के सीजन में रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी का परिचय दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top