महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े, ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा खुलासा बोले – जब चेन्नई सुपर किंग हारती थी तब, महेंद्र सिंह धोनी करते थे, ये काम

dhoni

वर्तमान समय में भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर है। वहीं दूसरी तरफ भारत में विजय हजारे ट्रॉफी जारी है। जिसके अंतर्गत कई बल्लेबाज नए रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं। नए रिकॉर्ड बनाने के लिस्ट में अब ऋतुराज गायकवाड से जुड़ गए हैं। इन्होंने एक ओवर में 7 छक्के मारने का रिकॉर्ड जड़ दिया है। इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद ऋतुराज गायकवाड ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिए हैं।

माही सर से मैंने बहुत कुछ सीखा

मुकाबला समाप्त होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक बड़ी बात सीखे हैं जो कि इंटरव्यू में बताते हुए नजर आए हैं।

उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि

“आईपीएल के दौरान मैच में हम जीते या हारें, धोनी ने सुनिश्चित किया कि टीम का माहौल समान रहे। हां, निश्चित रूप से बहुत निराशा हुई, लेकिन कोई नकारात्मकता नहीं थी। कई बार जब आप हारते रहते हैं, तो टीम के भीतर अलग-अलग ग्रुप बन जाते हैं, लेकिन सीएसके में ऐसा नहीं हुआ था।”

अपने आईपीएल अनुभव को किया शेयर

गायकवाड़ ने इस साल के अपने आईपीएल अनुभव को शेयर करते हुए कहा,

‘हर कोई एक मैच हारने के बाद 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत रहता था, लेकिन माही भाई प्रेजेंटेशन से वापस आने के बाद हमें बताते थे, ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।’

इस दौरान गायकवाड़ ने कहा कि, मैच समाप्त होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक छोटी बैठक रखते थे। जिसके चलते सभी खिलाड़ी अपने ध्यान को केंद्रित कर सकें। इसी के साथ आपको बता दे ऋतुराज गायकवाड एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के कायल बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top