सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा भारत के सबसे बड़े दुश्मन मोहम्मद रिजवान का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ind vs ned

वर्तमान समय में भारतीय टीम अपने ग्रुप में सबसे उच्च शिखर पर मौजूद है। इस भयानक टूर्नामेंट में भारत में 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने दोनों मुकाबले को अपने नाम किए। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीत की प्राप्ति की। वही 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों से शानदार जीत हासिल करते हैं।

इस मामले में सूर्या ने मोहम्मद रिजवान को छोड़ा

2022 का सीजन सूर्यकुमार यादव के लिए काफी शानदार साबित हुआ। इस सीजन में इन्होंने कई मैच अकेले दम पर टीम को जिताया है। वही साथ में इन्होंने T20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

इन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ा है। मोहम्मद रिजवान ने अब तक साल 2022 में 20 मैचों में 51.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं। इनका रिकॉर्ड अब सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया है। सूर्यकुमार यादव ने अब तक 25 मैचों में 41.28 की औसत से 867 रन अपने नाम कर लिया है।

सूर्या का करियर रहा बेमिसाल

सूर्या ने भारतीय टीम में साल 2021 में डेब्यू किए थे। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 34 T20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें इन्होंने 178 के स्ट्राइक रेट के साथ 1111 रन बनाए हैं। वहीं अगर आईपीएल की बात की जाए तो इन्होंने 130 मैचों में भाग लिए है जिसमें इन्होंने 30 की औसत से 2644 रन अपने खाते में जोड़ पाए हैं।

साथ में इन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 292 रन बनाए हैं। T20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 15 रन की पारी खेलते हैं। लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ इन्होंने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिए। इन्होंने 25 गेंदों पर 51 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं जिसमें उन्होंने 7 चौके तथा 1 छक्का जड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top