एक बार फिर से मार्टिन गुप्टिल के ऊपर भरी पड़े रोहित शर्मा

rohit

Rohit Sharma : न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल का नाम आपने जरूर ही सुना होगा। हाल में ही मार्टिन गुप्टिल ने रोहित शर्मा के T-20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रोहित शर्मा को पीछे छोड़ आगे की ओर अग्रसर हुए। आइए जाने कैसे ?

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने हाल में ही रोहित शर्मा के T-20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मार्टिन गुप्टिल एक शानदार बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ मार्टिन गुप्टिल शिखर पर पहुंचे।

यह बल्लेबाज ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

35 साल के मार्टिन गुप्टिल स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले T-20 सीरीज 31 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलते हैं। रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए T-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। इस कारण मार्टिन गुप्टिल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया।

रिकॉर्ड के कारण T-20 में उलटफेर

गुप्टिल के साथ फिन एलन ने भी अपना शतक जड़ा। फिन एलन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 56 गेंदों में 101 रन एक पारी खेलते हैं। जिसके फलस्वरूप न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट खोते हुए 225 रनों का विशाल स्कोर स्कॉटलैंड के सामने रखते हैं। इसके बाद स्कॉटलैंड के बल्लेबाज मैदान पर उतरते हैं। लेकिन वह इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते हैं। स्कॉटलैंड ने आठ विकेट खोते हुए 157 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ईश सोडी ने 28 रन देकर चार विकेट चटकाए। वही माइकल सेंटनर 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड 68 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लेती है।

किंग कोहली T-20 में 3000 रन बनाने वाले सबसे पहले व्यक्ति बने थे।

T-20 इंटरनेशनल रनों की लिस्ट को देखा जाए तो, मार्टिन गुप्टिल ने T-20 इंटरनेशनल में 3399 रन बनाए हैं। वही रोहित शर्मा 3389 रन पर स्थित है। रोहित शर्मा के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 3308 रन बनाते हुए तीसरे नंबर पर विराजमान है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एराॅन फिंच 2855 रन बनाए हैं। 2021 अंतर्राष्ट्रीय में विराट कोहली 3000 बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

यह रिकॉर्ड पुराना है ताजा रिकॉर्ड के मुताबिक रोहित शर्मा सर्वाधिक 3443 रन बनाके शीर्ष पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top