रिजवान ने खोला काला राज यदि इंडिया ऐसा न करती तो जीत गयी होती मैच

rijwan

कल पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक साबित होता है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पहले मैच में 5 विकेट से मात दे दिया था। वहीं इन दोनों के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दे दिया है। कल के मुकाबले में टीम इंडिया ने 181 रनों के लक्ष्य को विरोधी टीम के सामने रखते हैं। मोहम्मद रिजवान 71 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। वही मोहम्मद नवाज42 रनों की पारी खेलते हैं।

एक गेंद पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया

इस मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक साबित होता है। क्योंकि आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। गेंद अर्शदीप सिंह के हाथों में थी। अर्शदीप सिंह रन बचाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन बचा नहीं पाते हैं। स्ट्राइक पर आसिफ अली बल्लेबाजी करते हैं। इस ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ देते हैं। उसके बाद एक गेंद डॉट करते हैं। वहीं चौथी गेंद पर आसिफ अली आउट हो गए। ओवर की पांचवीं गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने गेंद को ड्राइव किया और दो रन लेकर पाकिस्तान की जीत दिलाते हैं।

रिजवान ने बताया बाबर ने क्या कहा था

मोहम्मद रिजवान इस जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। मोहम्मद रिजवान पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहते हैं कि, “इस मैच को पूरी दुनिया देख रही है। यह खेल फाइनल जितना कीमती है। हर खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करेगा। योजना, हमेशा की तरह, नई गेंद के खिलाफ हममें से एक (खुद और बाबर आजम) के साथ लंबी बल्लेबाजी करने की थी। मैंने अंत तक बने रहने की कोशिश की। हम अपनी ताकत जानते हैं, हमारी बल्लेबाजी में गहराई है, हमारे पास पावर-हिटर हैं जो अंतिम चार ओवरों में लगभग 45 रन बनाने में सक्षम हैं। इसलिए हम घबराए नहीं।”

पिछली मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमें ग्रुप ए में मौजूद थीं, जहां भारत ने ग्रुप में टॉप पर और पाकिस्तान ने दूसरे स्थान पर है। एशिया कप में 2014 के बाद से पाकिस्तान की भारत के खिलाफ यह पहली जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top